फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने निर्देश बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम को सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश का असर वाहन चालकों पर नहीं हो रहा है। ऐसे में हाईवे की मुख्य लेन पर मनमाने तरीके से खड़े होने वाले वाहनों से दूसरों के टकराने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन






जिला मुख्यालय की सीमा मानीमऊ, जसोदा, छिबरामऊ, गंगवापुर के 40 से 45 किलोमीटर की दूरी में विभिन्न स्थान पर ट्रकों का कतार देखने को मिल जा रही है। रोड के किनारे कतार में खड़े वाहन हर वक्त हादसे को दावत देते हैं। कई स्थान दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में आता है। इसके बाद भी वाहन चालक दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को नजर अंदाज करके वाहन को खड़ा कर देते हैं।
यही हाल अन्य जिला मार्ग का भी है। सर्दी में कोहरा छाने पर सड़क से सटकर खड़े वाहनों से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। जिम्मेदार अगर समय से पहले नहीं चेते तो कोहरे के बीच में बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। पिछले दिनों कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मानीमऊ व जसोदा में कोहरा के बीच वाहनों के टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सड़क को लेकर अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन




मानीमऊ नेशनल हाईवे पर सबसे ज्यादा मनमानी



शहर से सटे मानीमऊ कस्बा के समीप हाईवे के एक ओर वाहन मरम्मत व ढाबे हैं। यहां पर मुख्य लेन पर मालवाहक वाहन दिन-रात खड़े नजर आते हैं। शहर में दाखिल होने के लिए तिराहे का कट और हाईवे का मोड़ भी हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों की कोहरे के बीच इन खड़े वाहनों से टकराने की संभावना ज्यादा रहती है।

सर्विस लेन को बना लिया अड्डा

जसोदा के समीप एक ढाबे के सामने ट्रक चालकों का सर्विस रोड से लेकर मेन हाइवे पर दिन-रात वाहनों का ठहराव रहता है। यहां पर वाहन मरम्मत की दुकानें भी हैं। ज्यादातर दुकानदार वाहनों की मरम्मत सर्विस रोड पर वाहन खड़े करते हुए कर रहे हैं। इससे भी हादसे की आशंका बढ़ गई है।

हादसा : एक
कोहरे के कारण भिड़ी बोलेरो
बुधवार की रात मानीमऊ क्षेत्र के एक कोल्डस्टोरेज के पास बोलेरो की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद कार सवार लोग इलाज के लिए चले गए। टक्कर के बाद बोलेरो सड़क पर ही खड़ी रही। रात तीन बजे घने कोहरे में गंजडुंड़वारा से शकरकंद लेकर कानपुर जा रहे लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह मानीमऊ पुलिस दोनों वाहनों को चौकी ले गई। लोडर के ड्राइवर वेदराम का कहना है कि घने कोहरे के कारण पहले से सड़क पर खड़ी बोलेरो में पीछे से टक्कर हो गई। बोलेरो की किसी ट्रक से टक्कर हो गई थी। गाड़ी सड़क पर खड़ी थी जिसे हटाया नहीं गया।
-
हादसा : दो
खड़ी डीसीएम से ट्रेलर ट्रक टकराया
तालग्राम। 21 दिसंबर रात खराब खड़े डीसीएम में ट्रेलर ट्रक से जा टकरा गया। हादसे में दोनों वाहन एक दूसरे में फंस गए। ट्रक का चालक मौके से भाग गया। राजस्थान जिला भरतपुर के थाना कुमेर तहत गांव शोगर निवासी जितेंद्र डीसीएम पर मथुरा से आलू चिप्स की बोरियां लेकर लखनऊ जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के मुंडाला गांव के पास देर रात डीसीएम का अगला टायर फट गया। डीसीएम पीला पट्टी पर खड़ी थी। तभी नए ट्रैक्टर लाद कर पीछे से आ रहा ट्रेलर ट्रक डीसीएम में टकरा गया और अगला हिस्सा पलट गया। चालक मौके से भाग गया।

वर्जन
कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम को सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर लगातार यातायात पुलिस टीम सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर हाइवे पर खड़े वाहनों के चालान किए जा रहे हैं और ढाबा संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

- रवि शंकर त्रिपाठी, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें