कन्नौज। जिला अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। लगातार वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि वे बिना वेतन के काम कर रहे हैं। कई बार एजेंसी और अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे उनके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।
आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी अशोक ने बताया कि समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने 15 अक्तूबर तक वेतन दिलाने का आश्वासन दिया था पर अब तक भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन नहीं मिला तो सभी सफाईकर्मी कार्य बंद कर देंगे। वेतन भुगतान न होने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कर्मचारी चाहते हैं कि प्रशासन तत्काल दखल दें, ताकि मरीजों और अस्पताल दोनों की व्यवस्था प्रभावित न हो।
उन्होंने वेतन न मिलने पर काम बंद रखने की चेतावनी दी। सीएमएस ने ठेकेदार से वार्ता करने के बाद सफाई कर्मियों से काम कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी के रूप में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। ज्ञापन देने वालों में सूरज, विशाल, शिवम, संतोष, मुन्ना लाल, प्रमोद सहित कई सफाई कर्मी मौजूद रहे। इस संबंध में सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि ठेकेदार वेतन व मानदेय सोमवार को तथा अन्य भुगतान एक सप्ताह में करने को राजी हो गया। इसकी जानकारी सफाई कर्मियों को दी गई है।