फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसपी विनोद कुमार ने गुरुवार रात कोतवाली गुरसहायगंज और थाना तालग्राम के विवेचकों के साथ अपराधों की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि किसी भी विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और पीड़ित को जल्द न्याय दिलाया जाए। समीक्षा के दौरान टॉप-10 और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया। उन्होंने अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी, चोरी व नकबजनी की घटनाओं के जल्द अनावरण के निर्देश दिए। साथ ही 10 वर्षों से लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों के सत्यापन में तेजी लाने और जिले के सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के सत्यापन की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश कुमार, कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह, तालग्राम थाना प्रभारी रंजना पांडेय, अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें