हाड़कंपाऊ सर्दी और घने कोहरे के चलते पड़ रही ठंड
में गरीब असहाय और जरूरत मंदों को गरम कपड़ों की व्यवस्था करने को शिक्षण
संस्थान सुप्रभाष अकादमी के बच्चों ने टीचरों की देखरेख में वस्त्र बैंक की
स्थापना की। बच्चों ने एकत्र कपड़ों को पात्र बच्चों को वितरित किए।
अकादमी
में स्काउंटिंग प्रशिक्षण के अंतर्गत सेवा कार्य के तहत वस्त्र बैंक की
स्थापना की गई। निर्धन एवं सर्दी से प्रभावित लोगों को बच्चों द्वारा की गई
इस पहल में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर गरम वस्त्र एकत्र किए
और फिर टीचरों की देखरेख में जरूरतमंद ईंट-भट्ठा मजदूरों और उनके बच्चों को
वितरित किए।
इस कार्य में स्कूल के इंदिरा गुरुकुलम, भाभा गुरुकुलम,
महादेवी गुरुकुलम, विवेकानंद के ग्रुपों में बटकर घर-घर जाकर वस्त्रों को
एकत्र करने का काम किया। बच्चों के इस कार्य की सराहना की जा रही है।