फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर लगाएं अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी : डीएम

Tue, 12 Dec 2023 12:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराएं। केंद्रों का चयन निर्धारित मानक के अनुसार होना चाहिए। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर कैमरा एवं सड़क, प्रकाश व पानी, शौचालय, साफ-सफाई, बाउंड्रीवाल, खिड़की आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वर्ष 2023 में 105 केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई थी, उन्हीं परीक्षा केंद्रों को परीक्षण कर अंतिम निर्णय लिया जाए। प्रत्येक बिंदु पर गहनता से जांच करें। परीक्षा केंद्र पर बच्चों के आने-जाने की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए मानक दूरी के अनुसार ही नवीन सेंटर का चयन किया जाए। कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन,कराया जाए। बैठक में एसपी अमित कुमार आनंद, एडीएम आशीष कुमार सिंह, एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाध्यापक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें