छिबरामऊ। कैरदा रोड स्थित बर्तन के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने जनरेटर व बर्तन चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहल्ला दीक्षितान निवासी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि पुराने सौरिख बस स्टॉप के अंदर उनकी बर्तन की दुकान है। उनका एक आवासीय मकान कैरदा रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के सामने है, जिसे वह गोदाम के रूप में प्रयोग करते हैं। रविवार की रात गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने इसमें रखा जनरेटर व बर्तनों की दो झाल चोरी कर ली। अतिरिक्त निरीक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच टीम को भेजा गया था, मकान का ताला तोड़ा गया है, चोरी नहीं हुई है।
मोहल्ला सराफान निवासी अभिषेक दीक्षित पुत्र महेश दीक्षित का सौरिख रोड पर ककरारी तालाब के पास निर्माणाधीन मकान है। 29 अक्तूबर की रात चोरों ने मकान में खड़े जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी कर लिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक इसका सुराग नहीं लगा सकी है।