थाना कोतवाली प्रभारियों की बैठक लेते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी 24 घंटे अपना सीयूजी नंबर खुला रखें। इस दौरान आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिए।
रविवार को वह पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। कहा कि लूट, चोरी, हत्या जैसे जघन्य अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाए। अपराधी किस्म के लोगों के पर तुरंत निरोधात्मक कार्रवाई करें।
एसपी ने कोविड-19 और लॉकडाउन के दौरान की मेहनत और बेहतर कार्य करने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए पुरस्कार देने की बात कही। अपराध गोष्ठी से पूर्व तीन पुलिस अधिकारी और कर्मचारी की असामयिक मृत्यु उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।