कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण में खामियां मिलने पर सीओ ने में तैनात मुंशियों को फटकार लगाई। हल्का के सिपाहियों को एक सप्ताह में बीट बुक तैयार करने व हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ ने मालखाना व असलहों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी रजिस्टर पूरे न किए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
सीओ ने कोतवाली परिसर में मुकदमे से संबंधित खड़ी बाइकों पर अपराध संख्या लिखने के निर्देश दिए। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल से कहा कि जो मुंशी काम में लापरवाही बरते उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने असलाह, कारतूसों आदि का विवरण देखा। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल, एसएसआई राघवन कुमार सिंह सहित सभी चौकी व हल्का प्रभारी मौजूद रहे।