फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: होटल, गेस्ट हाउस व मैरिज हॉल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पर्यटन विभाग ने तहसील सदर क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज हॉल का आकस्मिक निरीक्षण किया। सराय अधिनियम 1867 के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम मकबूल ने बताया कि जिन्हें पूर्व में नोटिस जारी किया गया था और जिनके खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन अब तक पंजीकरण नहीं कराया गया। ऐसी इकाइयों के विरुद्ध सराय एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इन इकाइयों की जांच की गई उनमें गोल कुआं, बेहरीन, देवा पट्टी स्थित होटल, रेस्टोरेंट करणपुर चौराहा, आजाद भट्ठा, फतेहपुर जसोदा, जसोदा, मियागंज, पाल चौराहा होटल शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि पूर्व में नोटिस के बावजूद पंजीकरण की पत्रावली उपलब्ध न कराने वाली इकाइयों के विरुद्ध पेनल्टी लगाने या सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें