फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दो किशोरों को सुनाई तालिबानी सजा: सिर पर तरबूज रखा, कपड़ों पर लिखा चोर, गांव में घुमाया

Sat, 29 May 2021 11:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में अमानवीयता का एक मामला सामने आया है। यहां खेत से तरबूज तोड़ने पर दबंग लोगों ने दो किशोरों को ऐसी सजा दी जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
दो किशोरों को दी सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। इंदरगढ़ क्षेत्र में खेत से तरबूज तोड़ने पर गांव के दबंग लोगों ने दो किशोरों को तालिबानी सजा सुना दी। इनके सिर पर तरबूज रखवाया। कपड़ों पर सामने की ओर चोर लिखा। चेहरे पर काला रंग लगाने के बाद गांव में घुमाया।
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ के खनियापुर गांव के दो किशोरों ने खेत से तरबूज तोड़ लिया। तरबूज तोड़ते समय खेत मालिक ने देख लिया। इस पर दोनों किशोर तरबूज छोड़कर खेत से भागने लगे। खेत मालिक ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान किशोरों को डंडे से मारा जाता रहा।

पता चलने पर पीड़ित पिता ने खेत मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी ओर सीओ दीपक दुबे का कहना है कि थानाध्यक्ष विमलेश कुमार इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। जल्द खेत मालिक और जो भी इसमें शामिल रहे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ इस तरह का बर्ताव ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें