तालग्राम। आयुष्मान भव योजना के तहत ग्राम पंचायतों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। स्वच्छता व क्षय रोग के प्रति जागरूक किया।
भवानीसराय पंचायत भवन में आयोजित सभा में सीएचओ रनीश पटेल ने आयुष्मान कार्ड से लाभ की जानकारी दी। बीपी और शुगर से बचाव के उपाय बताए। रसूलाबाद में आयोजित सभा में
सीएचओ क्यूम खान ने महिलाओं को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया और क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया। सलेमपुर, नैपालपुर, अमोलर, फिरोजपुर, माधौनगर में भी आयुष्मान सभाओं का आयोजन हुआ। तालग्राम के एमओआईसी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने आशा और एएनएम से कहा कि लोगों को शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराएं, साथ ही स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी आशा गांव में दो सप्ताह से अधिक बुखार से पीड़ित मरीजों का सीएचसी या पीएचसी पर जांच कराएं। इस मौके पर प्रधान कुसुमलता,पंचायत सहायक लक्ष्मी, आशा अमिता, रंजना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता, मंजू मौजूद रहीं।