दीपावली त्योहार के महज चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे
में खाद्य पदार्थों सहित अन्य घरेलू सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर
ग्राहकों की भीड़ तो उमड़ रही है, पर लोग जरूरत के हिसाब से सामान खरीद रहे
हैं। बाजारों में छाई बेशुमार महंगाई से कहीं त्योहार का मजा फीका न हो
जाए।
धनतेरस एवं दीपावली त्योहार को लेकर लोगों ने तैयारियां करनी शुरू
कर दी हैं। हालांकि, खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ग्राहक छाई महंगाई को
देखते हुए अपनी पाकेट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन रोड पर
सब्जी विक्रेता सतीश का कहना था कि दीपावली के त्योहार पर अधिकतर सब्जियों
के भावों में गिरावट आ जाती थी, पर अबकी टमाटर से लेकर प्याज सहित अन्य
सब्जियों में गिरावट नहीं आई है।
इसके अलावा दीपावली के करीब तीन दिन पहले
मार्केट में नया आलू आ जाता था, अबी नहीं आ सका है। इस कारण पुराने आलू का
भाव बढ़ा है। अधिकतर ग्राहक ऊर्जा वाले आलू की ही डिमांड करते हैं। डाक
बंगला रोड के सुकेश त्रिवेदी का कहना है कि कड़वे तेल के भाव में कोई विशेष
उतार चढ़ाव नहीं हुआ।
जिसका प्रमुख कारण अबकी कम उत्पादन भी माना जा रहा
है। उधर, जमाखोरी व फसलों में हुए नुकसान से अबकी खुले मार्केट में कड़वे
तेल का भाव भी आसमान छू रहा है। मार्केट में बुलेट 120, पतंजलि 130 व धारा
तेल 125 रुपये किलो बिक रहा है। इन भावों में पिछले तीन माह में कोई विशेष
उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।
उधर, टमाटर व प्याज के दामों में पिछले
चार माह में लगातार वृद्धि हुई है। हालांकि, करीब एक सप्ताह से दामों में
मामूली गिरावट आई है। टमाटर 50 व प्याज 40 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा
है।