फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहिल्लापुर में संक्रमण, 50 बीमार

Wed, 20 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बीमार बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के सहिल्लापुर गांव मलेरिया की चपेट में है। इस गांव में प्रधान समेत 50 से अधिक लोग बुखार व संक्रमण की चपेट में हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी गांव में 72 घंटे बीतने के बाद भी स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। सीएम के वीवीआईपी जिले में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। हालत यह है कि सहिल्लापुर गांव के चारों ओर फैली गंदगी के चलते गांव में मलेरिया, टाइफायड, उल्टी-दस्त जैसे संक्रमण का प्रकोप फैला हुआ है।
विज्ञापन


संक्रमण के चलते गांव में अमर सिंह (48), अमित (32), सरला (28), शिवम (6), तुलसी देवी (44), आशीष (13), ज्योति (16), आयूष (5), सुदामा (55), पलख (7), अजय, अंशू (2), पायल (6), देव (2), विजय (35), गुड्डी, शानू (12), शिल्पी (14), शालिनी (25), रामलाल (62), खुशबू, सुख देवी, विक्रम, सुमन देवी, रोहित, नैंसी  समेत करीब 50 लोग संक्रमण रोग से ग्रस्ति है। गांव की प्रधान तुलसी देवी ने बताया कि इसको लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन  स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी गांव में लोगों को देखने तक नहीं आया। इससे लोगों को निजी चिकित्सकों के पास जाकर दवा लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें