इस घटना से चीख-पुकार मच गई। बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पिमा ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। नीरज ने बताया कि उसके पिता लालता प्रसाद बाथम ने तीन शादियां की हैं। उसकी मां के निधन के बाद मौसी रेखा देवी से शादी कर ली। मौसी उसने रंजिश मानती है और आए दिन उसके व पत्नी के साथ मारपीट करती है।
इस काम में मामा विक्की भी सहयोग करता है। पिता नीरज की तहरीर के आधार पर पुलिस रेखा देवी व विक्की के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।