फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र फीडर : सर्वे का 20 फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल को स्वतंत्र विद्युत फीडर से जोड़ने की दिशा में लंबे समय बाद ठोस प्रगति दिखाई देने लगी है। विद्युत निगम की ओर से कराए जा रहे सर्वे का 20 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अब अगले चरण में यह तय किया जाएगा कि शहर के किन मार्गों से होकर लाइन जिला अस्पताल तक पहुंचाई जाएगी। सोमवार से रूट निर्धारण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सबसे अधिक असर इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे, पैथोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाओं पर पड़ता है। इसी को देखते हुए अस्पताल को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने की योजना करीब 13 साल पहले बनाई गई थी। बाद कुछ काम होने के साथ रूक गया। वर्तमान में निगम की टीम अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों का तकनीकी सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान लाइन की लंबाई, और संभावित मार्गों का आकलन किया जा रहा है।
अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।स्वतंत्र फीडर स्थापित होने पर जिला अस्पताल को सीधे और अधिक भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इससे बिजली व्यवधान की स्थिति में भी जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की संभावना कम होगी। फिलहाल अस्पताल प्रशासन और मरीजों की निगाहें सर्वे के शेष कार्य और परियोजना की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन


20 फीसदी सर्वे पूरा, अब रूट तय करने की बारी
बिजली निगम की टीम ने प्रारंभिक सर्वे का करीब 20 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। अगले चरण में मकरनंदगर, सरायमीरा के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर यह तय किया जाएगा कि स्वतंत्र फीडर की लाइन किस रास्ते से जिला अस्पताल तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें