फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, भड़के सपाई

Mon, 02 Mar 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
मकरंदनगर तिराहे पर रविवार को सपाइयों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की गई तीन रुपए से अधिक की बढ़ोत्तरी पर अपने गुस्से का इजहार किया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जताया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने वायदों पर खरा नहीं उतर रही है।
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया बजट पूरी तरह से निराशाजनक है। इसमें पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का भरसक प्रयास किया गया है। हर बजट में आय सीमा का निर्धारण किया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया, जो कि आगामी वित्तीय वर्ष में सरकारी कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

बजट में नौजवानों के लिए रोजगार के लिए कोई अवसर प्रदान नहीं किया गया। जिला महासचिव संजय दुबे ने कहा कि इस बजट से आम लोगों को निराशा हुई है। दैनिक उपयोग में आने वाली कई वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी कर केंद्र सरकार ने अपने मंसूबो को जाहिर कर दिया है कि वह भी कांग्रेस के ही नक्शेकदम पर चलकर जनता के ऊपर मंहगाई थोपेगी।
विज्ञापन


कहा कि डीजल-पेट्रोल से सारा बाजार टिका होता है। इसमें बढ़ोत्तरी करने से कई जीचों के दाम स्वत: ही बढ़ जाएंगे। सयुस के प्रदेश सचिव हसीब हसन ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार ने कहा कि जनता को बरगलाकर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा किए गए वायदों से मुकर रही है।

कहा कि दवाओं के दाम बढ़ाने से गरीब तबका और परेशान होगा। इस मौके पर ऐतिशाम हुसैन बिल्लू, रमेश यादव, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, बंटी शर्मा, भूरा यादव, उदयवीर यादव, फिरोज, कौशर खां, नीलू यादव, भोले कुरैशी, दिवारीलाल कुशवाहा, धमेंद्र कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।

असली चेहरा हो रहा उजागर
सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां के आवास पर बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के बीच उजागर हो रहा है। दिल्ली के चुनाव के दौरान वोटों को हासिल करने के लिए अचानक बिना किसी रोस्टर के पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट कर दी गई। दिल्ली के नतीजे उल्टे आने पर भाजपा ने जनता को सबक सिखाने के लिए यह दांव चला है। कहा कि सपा कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगा। यदि जल्द ही पेट्रोलियम पदार्थ न घटाए तो कार्यकर्ता रोड पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें