फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मानसून से पहले नालों की अधूरी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मानसून की दस्तक से पहले नगर पालिका के नालों की सफाई के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। शहर के कई प्रमुख नालों में अब भी सिल्ट और गंदगी जमा है। इससे लोगों को पिछले साल की तरह जलभराव का डर सता रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कुल 33 छोटे-बड़े नाले हैं। इनकी कुल लंबाई 20,460 मीटर है। पालिका के अनुसार, अभी तक छह नालों की सफाई शुरू हुई है। कई स्थानों पर केवल ऊपर की गंदगी निकाली जा रही है। तली में जमी सिल्ट जस की तस है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिल्ट न निकलने से पानी तेजी से नहीं बह पाएगा। पिछले साल अजयपाल, शेखाना, शेखपुरा और नखासा जैसे मोहल्लों में गंभीर जलभराव हुआ था। घरों और दुकानों तक पानी पहुंच गया था, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
पालिका प्रशासन का दावा है कि सफाई कार्य तेजी से हो रहा है। मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी। हालांकि, शहरवासी चाहते हैं कि इस बार सिर्फ खानापूर्ति न हो। वे नालों की तली तक सफाई की मांग कर रहे हैं। मानसून की पहली तेज बारिश ही सफाई के दावों की असली परीक्षा होगी।
विज्ञापन

अजयपाल मोहल्ला निवासी बजरंगी बताते हैं कि हर साल सफाई के दावे होते हैं पर नालों की तली की सिल्ट नहीं निकलती। पाटानाला के पास रहने वाले दिनेश भी कहते हैं कि सफाई सिर्फ ऊपर से हो रही है। बारिश आने पर फिर जलभराव झेलना पड़ेगा।
वर्जन-

नगर पालिका क्षेत्र में कुल 33 नाले हैं। इनमें से छह प्रमुख नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अभियान लगातार चल रहा है और मानसून शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी। जल निकासी व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए नियमित निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन


-श्यामेंद्र मोहन चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें