फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत 11 के पर्चे खारिज

Mon, 05 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच के दूसरे दिन 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। निरस्त किए गए पर्चों में पूर्व प्रधान समेत दो किशोरियों के भी पर्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच के दूसरे दिन सोमवार को सुबह से ही ब्लाक परिसर में गहमागहमी रही। पूरे दिन चली नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कई आपत्तियां आईं। जिनका निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव ने निस्तारण कर दिया। इसके बाद नामांकन पत्रों में कमियां पाने पर 11 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए।

इसमें सदरपुर द्वारिकापुर के पूर्व प्रधान रामशंकर सिंह यादव का नामांकन वार्ड संख्या आठ से निरस्त कर दिया गया। उन्होंने नामांकन पत्र में जाति प्रमाणपत्र नहीं लगाया था। इसके अलावा महिला के लिए आरक्षित वार्ड संख्या 44 मिघौली चतुर्थ से प्रत्याशी आरती पुत्री श्याम सिंह की उम्र 21 वर्ष से कम होने के कारण पर्चा निरस्त किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह भीकमपुर सानी बेहटा खास के वार्ड संख्या 104 की प्रत्याशी प्रीती पुत्री विजय प्रताप की भी उम्र कम होने के कारण पर्चा खारिज किया गया। वार्ड संख्या 64 लोकपुर रामपुर हृदय से प्रत्याशी गुड्डी पत्नी शिव सिंह, वार्ड संख्या 66 रामपुर हृदय अहिरूआ राजारामपुर से प्रत्याशी प्रदीप पुत्र कुंजीलाल, वार्ड संख्या 56 रामपुर बैजू प्रथम से प्रत्याशी पप्पी पत्नी कल्लू, वार्ड संख्या छह जगतपुर करमुल्लापुर से प्रत्याशी गुंजन पुत्री कमलेश कुमार के नामांकन पत्रों में उनके प्रस्तावक दूसरे वार्ड के होने के कारण पर्चे खारिज किए गए।

वार्ड संख्या 25 खुबरियापुर द्वितीय से सुमन पत्नी ब्रह्मपाल, वार्ड संख्या 26 खुबरियापुर तृतीय से विपिन पुत्र अनार सिंह, वार्ड संख्या 4 नौली जगतपुर से शोभना पुत्री श्रीनिवास के भी पर्चे नामांकन पत्रों में खामियों के चलते निरस्त किए गए। वार्ड संख्या 41 मिघौली प्रथम की प्रत्याशी प्रीती पत्नी अनुराग के नामांकन पत्र में पति का नाम अनुराग के स्थान पर अखिलेश लिखा होने से निरस्त कर दिया गया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 895 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान 11 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव ने बताया छह अक्तूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी और दोपहर तीन बजे के बाद से चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें