फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: व्यवस्थाएं अधूरी, इंतजार करना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर ब्लॉक सभागार में रविवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य मेले की शुरुआत अव्यवस्थाओं के साथ हुई। सुबह दस बजे शुरू होने वाले मेले में दोपहर तक कई व्यवस्थाएं अधूरी रहीं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंचे लोगों को मजबूरी में लंबा इंतजार करना पड़ा। कई लोग बिना जांच कराए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


सुबह से ही मरीज ब्लॉक परिसर पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय पर स्वास्थ्य जांच शुरू नहीं हो सकी। शुरुआती समय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल दो कर्मचारी मौजूद थे। अन्य कर्मचारी और चिकित्सकीय टीम देर से पहुंची। करीब साढ़े ग्यारह बजे तक स्वास्थ्य मेले का बैनर भी नहीं लगा था। कई स्टॉल खाली पड़े थे।
स्थिति की जानकारी मिलने पर जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरी व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। जांच और परामर्श सेवाएं शुरू कराई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास चंद्र ने कहा कि लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कारण कृषि विभाग का स्टॉल नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें