फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध दुकानें दो दिन में खाली करने का फरमान

Thu, 02 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड किनारे रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से रखीं दुकानों को हटवाने के लिए आरपीएफ ने अभियान छेड़ दिया है। गुरुवार को एक-एक दुकानों का निरीक्षण करने के बाद सत्यापन करने के लिए कागजात मांगे। वहीं फुटपाथ पर अतिक्रमण किए लोगों को दो दिन में दुकान खाली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आरपीएफ के दारोगा ओमप्रकाश व प्रशांत सिंह यादव ने सिपाहियों के साथ तहसील के सामने रेलवे की भूमि पर रखी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक-एक दुकानदार से लाइसेंस मांगा। ज्यादातर दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह अपने कागजात लेकर आरपीएफ थाने आएं।

इसी तरह कई अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को निर्देश दिए कि वह तत्काल अपनी दुकानें हटा लें नहीं तो बुलडोजर चलवाकर उनकी दुकानें फिकवा दी जाएंगी। इसके अलावा दुकानों के आगे टीनशेड डालकर अतिक्रमण करने वाले वैध दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई कि वे निर्धारित स्थल पर ही अपना काम करे। जीटी रोड किनारे अतिक्रमण किसी भी दशा में न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें