फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या निस्तारण में लापरवाही, फटकार लगाई

Sat, 17 Jan 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर डीएम अनुज झा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जमीन पर जबरिया कब्जा करने वालों के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में हुए समाधान दिवसों पर आए प्रार्थनापत्रों का निस्तारण न होने पर लेखपालों को जमकर फटकारा। रवैया न सुधारने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


डीएम को गांव खाड़ेदेवर निवासी बलवीर कठेरिया ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उसके घर के ऊपर से निकली बिजली की लाइन से खतरा मंडरा रहा है। इसके बाद घर के सामने से नाला निकाल दिया गया, लेकिन उसे पाटा नहीं् गया। इससे उसके परिवार को घर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। डीएम ने एसडीएम छिबरामऊ आरबी वर्मा को समस्या का फौरन निस्तारण कराने को कहा।

डीएम ने समाधान दिवस के रजिस्टर का अवलोकन किया। पूर्व में आईं तमाम शिकायतों का निस्तारण अब तक न किए जाने पर वे भड़क गए। लेखपालों को खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हर हाल में निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन


कसबे के मुख्य चौराहे के पास सड़क किनारे खुले में बिक रहे मांस पर एसपी एके जैन ने नाराजगी जताई। इस समस्या पर डीएम ने एसडीएम व पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थान निर्धारित करके सात दिन में सड़क किनारे लगीं मांस की दुकानें हटवा दें। एसपी ने गांव मझपुरवा में शीघ्र ही पुलिस चौकी खोलने का भरोसा दिलाया।

वहीं नंगापुरवा गांव से तिर्वा रोड पर बनने वाले मिनी बाईपास निर्माण अभी तक पूरा न होने का मामला गरमाया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और नगर पालिका कर्मी से जमीन के विवाद संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर हर हाल में सड़क का निर्माण शुरु करा दें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव, राजस्व निरीक्षक राम किशोर यादव समेत लेखपाल मौजूद रहे।

एसडीएम के आदेश पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट
तिर्वा (कन्नौज)। ग्रीन गैंग की एक महिला सदस्य की पुत्री के साथ 8 दिनों पहले हुए दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने को लेकर ग्रीन गैंग की कमांडर के नेतृत्व में एक दर्जन महिलाएं कोतवाली पहुंची। मामले की एसडीएम महेशचंद्र शर्मा व सीओ सुरेंद्र पाल सिंह से शिकायत की।

एसडीएम के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं समाधान दिवस के मौके पर 6 शिकायतें आईं। इनमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम व सीओ के संयुक्त निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें