फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन की रंजिश में पुत्र ने लोहे की रॉड से पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जमीन की रंजिश में पुत्र व उसके ससुर ने पिता को लोहे की रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पिता का जिला अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के गांव अहमदपुर रौनी निवासी एजाज अली का पुत्र नदीम का काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को नदीम अपने ससुर हकीम अली के साथ दरवाजे पर आया और पिता एजाज से गालीगलौज करने लगा। एजाज के विरोध करने पर नदीम व हकीम अली ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एजाज गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव के लोगों के ललकारने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। छोटे भाई शोएब ने नदीम व उसके ससुर हकीम अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें