फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: युवक ने तिलक के बाद युवती से किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 May 2025 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

तिलक के बाद युवक ने शादी की तारीख तय होने के बाद युवती से दुष्कर्म किया। बाद में दहेज में कार की मांग कर शादी करने से इन्कार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना तालग्राम निवासी सचिन, डॉली, सचिन की मां, मैनपुरी निवासी गोविंद, कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि पिता ने उसकी शादी सचिन के साथ तय की। गोदभराई व तिलक भी हो गया। इसमें सात लाख रुपये खर्च किए गए। शादी की तारीख 16 जनवरी 2025 की तय की गई। कार्ड भी छप गए। सचिन अक्सर उससे मिलने लगा। सचिन ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिनों के सचिन सहित उसके परिवार के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे।

विज्ञापन


परिजनों ने कार देने में असमर्थता जताई। तब सचिन व उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। सचिन ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उस दौरान रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें