फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्दशाग्रस्त पायका खेल मैदान, खिलाड़ी परेशान

Sat, 12 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम क्षेत्र में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए पायका खेल मैदान बदहाल पड़े हैं। इसमें मवेशी चर रहे हैं। गांव के युवा खिलाड़ियों को खेलकूद का सामान मुहैया नहीं कराया गया है। कई जगह तो तैनात क्रीड़ाश्री का लोगों को नाम तक नहीं मालूम है।
विज्ञापन


इस कारण ग्रामीण क्षेत्र की खेलकूद प्रतिभाएं निखर नहीं पा रही हैं। इस बाबत युवा खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों से पायका मैदान दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है। युवा खिलाड़ी अनुज कुमार, अनुराग, विशाल, प्रशांत, रोहित, अंकित, वीरू ने बताया कि गदोरा, अमोलर, विचपुरवा, कुशलपुरवा में दो साल पहले पायका खेलकूद मैदान के लिए जमीन चयनित की गई थी।

ये मैदान अब तक ऊबड़-खाबड़ पड़े हैं। यहां वालीबाल, फुटबाल आदि के लिए गोल पोस्ट बनाकर खानापूरी कर दी गई। मैदान में खड़ी कटीलीं झाड़ियां नहीं साफ कराई गईं। गड्ढे आज तक नहीं पटाए गए। इसके अलावा मौजूदा समय में अनदेखी के कारण पायका मैदान बेमतलब साबित हो रहे हैं। वहीं खेल सामग्री न मिलने से लोग प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


युवाओं ने जिलाधिकारी से जांच कराकर पायका मैदान की दुर्दशा ठीक कराने की गुहार लगाई है। उधर, युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार का कहना है कि पायका खेल मैदानों का स्थलीय हाल देखा जाएगा। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें