सरायघाघ मोहल्ले में पालिका की ओर से कराए जा रहे
नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। गुरुवार की दोपहर को पूर्व
ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और
मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों की दी।
प्रशासन के निर्देश पर मौके पर
पहुंचे ईओ पालिका को सेम ईटे दिखाई गई। जिसके बाद ईओ ने ठेकेदार को
निर्देश देकर तत्काल इन सेम ईटो को हटाने के निर्देश दिए। पूर्व ब्लाक
प्रमुख ने नगर पालिका चेयरमैन पर चहेते लोगों को ठेका देने का आरोप लगाया
और कहा कि यह लोग अपनी मनमानी पर उतारू हैं। मानकों की जमकर अनदेखी की जा
रही है।
जिस तरीके से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है, यह एक भी बरसात
नहीं झेल पाएगा। कहा कि इन कार्यों उच्चाधिकारियों से जांच कराई जाएगी। इसके
बाद घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कराया जाएगा। इस
मौके पर सभासद रेहान खां, सतेंद्र यादव, अनंत यादव, अनमोल पांडेय, अन्नू
तिवारी, संजीव मिश्रा, मोना यादव, शशिकांत कटियार आदि मौजूद थे।
उधर, ईओ
बीडी भट्ट ने कहा कि भाजपा नेता प्रभात बाजपेयी की मां माधुरी बाजपेयी के
नाम नाला निर्माण का काम आवंटित है। नाला निर्माण में लगाई गई सेम ईंटों को
तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर
नाला निर्माण में सेम ईंटें नहीं लगने दी जाएगी।