फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले तो नपेंगे

Wed, 09 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही पुलिस अब कार्रवाई व जुर्माना लगाने की मुहिम तेज करेगी। थाना और चौकी पुलिस को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं कि चेकिंग के दौरान हेलमेट के मुद्दे पर विशेष ध्यान दें। एक ओर जहां हेलमेट लगाने वालों की पीठ थपथपाएं वहीं दूसरी तरफ बिना हेलमेट चलने वालों चालान काटें।
विज्ञापन


लिखापढ़ी में हेलमेट न लगा होने का भी जिक्र करें। चालक को चेतावनी भी दें कि आगे से हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें। नवंबर महीने के आंकड़ों का जिक्र करें तो हेलमेट बगैर चलते हुए लोगों को पुलिस ने दबोचा है। कुल 315 लोगों का चालान बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाने पर किया गया है।

बगैर हेलमेट लगाए चालकों पर कार्रवाई के मामले में सदर कोतवाली पुलिस सबसे आगे रही है। यहां 98 बाइक सवारों का चालान बगैर हेलमेट के मिलने पर किया गया है, जबकि छिबरामऊ में 58, तिर्वा कोतवाली में 42, ठठिया थाने में 30, गुरसहायगंज में 45, इंदरगढ़ में नौ, सौरिख में आठ, तालग्राम में 15 व विशुनगढ़ में 10 दोपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के पकड़े गए। इस पर इनका चालान काटा गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का कहना है कि चुनाव के बाद हेलमेट को वरीयता क्रम में चेकिंग अभियान के बिंदुओं में शामिल किया जाएगा। प्रतिदिन चेकिंग के दौरान हेलमेट पर विशेष नजर रखी जाएगी। पहले तो लोगों को जागरूक करेंगे और हेलमेट पहनकर ही निकलने के लिए कहा जाएगा।

दोबारा बगैर हेलमेट के वाहन चलाते पाए जाने लोगों पर विशेष नजर होगी। तब इनके खिलाफ जुर्माना काटा जाएगा। फिर भी न जागरूक हुए और न सुधरे तो जुर्माने की धनराशि बढ़ा दी जाएगी। इससे एक ओर जहां पुलिस महकमे का राजस्व बढ़ेगा, वहीं दूसरी तरफ लोग भी दुर्घटनाओं के कहर से बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें