फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कानून से खिलवाड़ किया तो कार्रवाई’

Tue, 26 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने रविवार की देर रात कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह 09 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इससे पहले फर्रुखाबाद, कानपुर में एसपी सिटी रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए जो भी कार्यक्रम चलते रहे हैं, उन्हें जारी रखा जाएगा। छिबरामऊ क्षेत्र में बाइकर्स गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को और सक्रिय करेंगे। निकटवर्ती जनपदों के बार्डर पर खास चौकसी बरती जाएगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देंगे।

कहा कि शासन के आदेशों का पालन कड़ाई से कराया जाएगा और अपराध करने वाले सक्रिय गैंगों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें