फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश नहीं मिला तो जाम किया रोड

Sat, 26 Nov 2016 12:02 AM IST
कन्नौज
विज्ञापन
जाम लगाए महिलाएं व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में दोपहर दो बजे के बाद चैनल में ताला डाल दिया गया। कैश न मिलने से परेशान भीड़ बैंक के बाहर सड़क पर उतर आई। भीड़ में अधिकांश महिलाएं थी। इन्होंने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाल ने खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। उधर सड़कपर खड़े वाहनों की सिपाहियों ने हवा निकाल दी।
विज्ञापन


कैश खत्म होने की समस्या से बैंकों को निजात नहीं मिल रही है। सुबह से उमड़ने वाली भीड़ के चलते दोपहर होने तक कैश खत्म हो जाता है। ऐसा पिछले कई दिनों से चल रहा है। शुक्रवार को स्टेट बैंक में कैश खत्म होने पर दोपहर करीब दो बजे चैनल में ताला डाल दिया गया। लगभग दो घंटे तक इंतजार के बाद भी ताला नहीं खुला तो गुस्साए लोगों ने बैंक के बाहर शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इस बीच एलआईयू के दारोगा अनुज सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाल राजबहादुर सिंह को सूचना देने के साथ ही लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद वह कोतवाल के साथ बैंक के शाखा प्रबंधक से जाकर मिले। उन्हाेंने समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा। वहीं बजरिया रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में भी दोपहर कैश खत्म हो गया। यहां चार बजे  कैश आ गया लेकिन बैंक ने कैश बांटने से मना कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें