फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की दवाइयां लिखीं तो होगी कार्रवाई : अपर्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को जिले के विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जिला महिला चिकित्सालय में उपाध्यक्ष ने डॉक्टरों को सख्त हिदायत दी कि मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं और जांच की सुविधा अस्पताल के अंदर ही की जाए।
उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कमियां मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों को बाहर की दवाइयां न लिखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण की शुरुआत विनोद दीक्षित अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर से हुई। उपाध्यक्ष ने यहां पीड़िता को मिलने वाली कानूनी सहायता, मेडिकल मदद और काउंसलिंग सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी दौरा किया। छात्राओं के रहने के कमरे, मेस में भोजन की गुणवत्ता और कक्षाओं की शैक्षिक स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जाम में फंस गया अपर्णा का काफिला : जिला अस्पताल से कस्तूरबा गांधी विद्यालय जाते समय उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का काफिला जीटी सड़क पर भयंकर जाम में फंस गया। आड़ी-तिरछी खड़ी रोडवेज बसों के कारण करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसमें उनका काफिला लगभग 15 मिनट तक फंसा रहा।
विज्ञापन

जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही। यह समस्या रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बसों, डग्गामार वाहनों के खड़े रहने, दुकानदारों के अतिक्रमण और अवैध टेंपो स्टैंड के कारण अक्सर होती है। इससे पहले ठठिया क्षेत्र के अखिलेश्वर धाम में उन्होंने ब्रह्मलीन महात्मा देवशरणनंद महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें