फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो युवती ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। तालग्राम देहात की युवती से छेड़छाड़ की तहरीर के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दरोगा ने आरोपियों के साथ मिलकर युवती के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया। इससे वह मानसिक तनाव में आ गई। परेशान होकर गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी की महिला ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी की शादी मई 2021 में कानपुर देहात थाना इलाके के एक गांव में हुई थी। दामाद की 27 जून को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। बेटी इसके बाद से उनके पास रह रही थी। 20 जुलाई को तालग्राम के नौशाद ने बेटी से छेड़छाड़ की। उसने कार्रवाई के लिए तालग्राम थाना में तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तालग्राम के नौशाद, आफताब, जानू खां, शमीम, दिलदार और दरोगा जंगबहादुर ने 20 हजार रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। इससे बेटी मानसिक तनाव में आ गई। वह परेशान रहने लगी। गुरुवार की रात घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सीओ शिवप्रताप सिंह और थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
युवती के पिता दिल्ली में फल बिक्री करते हैं
युवती के पिता दिल्ली में फल बिक्री करते हैं। वह इस समय बेटे और एक बेटी के साथ दिल्ली में हैं। सूचना दे दी गई है। युवती एक बेटे और चार बेटियों में बड़ी थी।
विज्ञापन

आरोप: पुलिस दरोगा को बचाने का प्रयास कर रही
तहरीर और एफआईआर में दरोगा जंगबहादुर का नाम लिखा है। परिवार का आरोप है कि पुलिस दरोगा को बचाने का प्रयास कर रही है। हालांकि थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि दरोगा पर लगे आरोप की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें