फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मांगे न मानी गईं तो पांच से लेखपाल छोड़ेंगे अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम शनिवार को ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गई तो पांच अगस्त से अतिरिक्त कार्यभार छोड़ देंगे, सिर्फ जरूरी काम ही करेंगे।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार और जिला मंत्री अभिषेक द्विवेदी ने संगठन के सदस्यों के साथ एसडीएम वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौपा। राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम ज्ञापन में लेखपालों ने पदोन्नति की सूची जारी करने और गृह जिले के नजदीक तैनाती करने की मांग की। लेखपालों ने बताया कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 की पदोन्नति की सूचियां 28 अक्टूबर 2024 को जारी कर दी गई थी लेकिन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची अब तक जारी नहीं की गई। पदोन्नति समिति की कार्रवाई 29 अप्रैल को पूरी हो चुकी थी। 21 महीने से डीपीसी न होने से लेखपालों में असंतोष है। 2025-26 की पदोन्नति सूची अविलंब घोषित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें