डीएन इंटर कालेज के खेल मैदान में शनिवार को दो
दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग उद्घाटन डीएम अनुज झा
ने किया। इसके पूर्व डीएन इंटर कालेज के सीनियर व जूनियर डिवीजन के एनसीसी
कैडिटों ने मार्च पास्ट कर डीएम को सलामी दी। कई छात्राओं ने कई कार्यक्रम
भी पेश किए।
खेलकूद में तिर्वा, कन्नौज व छिबरामऊ तहसील के दो दर्जन से
ज्यादा कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सीनियर
बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ से शुरू हुई। इसमें तिर्वा तहसील के आनंद
कुमार प्रथम, छिबरामऊ के अर्जुन सिंह द्वितीय, तिर्वा के रवी को तीसरा
स्थान मिला।
सीनियर बालक 1500 मीटर दौड़ में तिर्वा के आनंद कुमार प्रथम,
छिबरामऊ के कमलेश द्वितीय, तिर्वा के रवी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक
गोला फेंक में डीएन कालेज के सचिन प्रथम, कचाटीपुर इंटर कालेज के सचिन
द्वितीय व छिबरामऊ के ऋषि तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालक डिस्कश थ्रो में
तिर्वा के अरुण कुमार प्रथम, तिर्वा के जानू द्वितीय व कन्नौज के प्रशांत
पाल तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक 800 मीटर दौड़ में तिर्वा के शिवम
यादव प्रथम, छिबरामऊ के अंकुश कुमार द्वितीय व तिर्वा के प्रिंस कुमार
तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ में छिबरामऊ के रूपेंद्र कुमार
प्रथम, तिर्वा के शिवम यादव द्वितीय व छिबरामऊ के अंकुश तीसरे स्थान पर
रहे। जूनियर बालक गोला फेंक में छिबरामऊ के कपिल पोरवाल प्रथम, विमल शाक्य
द्वितीय, कन्नौज के पुनीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
सब जूनियर बालक की 600
मीटर दौड़ में कन्नौज के शिवम सिंह प्रथम, तिर्वा के नीरज कुमार द्वितीय,
अमोल राजपूत तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर गर्ल्स की 800 मीटर दौड़ में
तिर्वा की लक्ष्मी प्रथम, आरती द्वितीय, कन्नौज की दृष्टि कुशवाहा को तीसरा
स्थान मिला।
1500 मीटर दौड़ में तिर्वा की श्वेता पाल प्रथम, लक्ष्मी देवी
द्वितीय, कन्नौज की सरिता पाल तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में छिबरामऊ
की वंदना सिंह प्रथम, कन्नौज की रचना द्वितीय व तिर्वा की देवकी तीसरे
स्थान पर रहीं। जूनियर गर्ल्स की 800 मीटर दौड़ में तिर्वा की प्रिया
प्रथम, कन्नौज की निशा द्वितीय व छिबरामऊ की रेनू पाल तीसरे स्थान पर रहीं।
1500 मीटर में तिर्वा की प्रिया प्रथम, कन्नौज की निशा द्वितीय व तिर्वा
की अलका तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में तिर्वा की मनीषा प्रथम,
छिबरामऊ की संतोषी द्वितीय व मोहनी तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका
600 मीटर दौड़ में तिर्वा की राधा प्रथाम, कन्नौज की निधि सिंह दूसरे व
छिबरामऊ की आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं।
शाटपुट में तिर्वा की शानू
प्रथम, कन्नौज की शिवानी यादव दूसरे स्थान पर व रेवती देवी तीसरे स्थान पर
रही। इस मौके पर डीआईओएस केपी सिंह यादव, डीएन कालेज के प्रधानाचार्य
रामऔतार यादव, कोतवाल श्याम वीर सिंह आदि मौजूद थे।