फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालंदा का पहले दिन रहा दबदबा

Sat, 07 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुबरियापुर रोड स्थित सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के खेल मैदान पर तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुईं कई प्रतियोगिताओं में नालंदा और तक्षशिला हाउस का दबदबा रहा।
विज्ञापन


शनिवार को खेलों का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय लॉन बाल खिलाड़ी मनु पाल ने मशाल जलाकर किया। मुख्य अतिथि एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए जरूरी है।

विद्यालय के प्रिंसिपल जिम थॉमस ने बच्चों को खेलों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। प्रशासिका सुधा प्रधान ने मनु पाल और प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने सीओ वीपी सिंह सोलंकी व एसडीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खेल टीचर देवेश दीक्षित, राम यादव, आकाश दुबे की देखरेख में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। पहले दिन तक्षशिला हाउस को 150, नालंदा हाउस को 110, उज्जैन को 90 और काशी हाउस को 70 अंक प्राप्त हुए। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में राहुल यादव, अंकित यादव व अमित राजपूत, 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में सृष्टि चौहान, आर्या सिंह व दिव्यांशी त्रिपाठी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर ग्रुप की शॉटपुट प्रतियोगिता में राहुल कुमार, कमल शाक्य, उत्कर्ष पाल, लड़कियों में अंजली त्रिपाठी, अनुष्का शर्मा व तुलसी मिश्रा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ऊंची कूद में सृष्टि चौहान, दिव्यांशी त्रिपाठी व आर्या सिंह, जूनियर में वर्षा तोमर, अंशिका शाक्य व मानसी पाल और बच्चों की फ्राग जंप में कार्तिक तिवारी, दिवाश सिंह व योगी कुमार को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें