फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला शव लापता सुरजीत का

Sat, 07 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर के तालाब से कई टुकड़ों में बरामद शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव दक्षिणी खुड़ावा से लापता युवक सुरजीत का है। इस मामले में मृतक युवक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ पुत्र के शव को गायब कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर और हैरो को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


दक्षिणी खुड़ावा निवासी संतराम का पुत्र सुरजीत (18) मंगलवार की रात नौ बजे घर से गांव की दुकान से नमकीन लेने गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की सुबह अकबरपुर के सिद्धार्थ तालाब और कुएं से कई टुकड़ों में शव बरामद हुआ था।

कई घंटे चली कवायद के बाद शव की शिनाख्त परिजनों ने अपने लापता पुत्र सुरजीत के रूप में की थी। हालांकि, शव बरामद होते ही पूरे गांव में सुरजीत के शव को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। शव बरामदगी के दूसरे दिन शनिवार को सुरजीत के पिता संतराम ने गांव के लालसहाय पुत्र रामधनी और रोशन पुत्र राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र घर के बाहर एक दुकान के पास नमकीन खा रहा था।
विज्ञापन


तभी उक्त दोनों ट्रैक्टर लेकर आए और साथ काम कराने के लिए उसे अपने खेत में ले गए। वहां उसका पुत्र ट्रैक्टर में लगे हैरो की चपेट में आ गया, जिससे उसके कई टुकड़े हो गए। हादसा होते ही उन दोनों उसके बेटे के शव के टुकड़ों को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सड़क किनारे स्थित पक्के सिद्धार्थ तालाब और कुएं में फेंक दिए, ताकि उसका कहीं कोई पता न चल सके।

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर और हैरो को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें