फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मैं ही मोदी, मैं ही योगी...वोट तुम नहीं बनाओगी, हम बनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मैं ही मोदी, मैं ही योगी...वोट तुम नहीं बनाओगी, हम बनाएंगे...एसआईआर कार्य में जुटी बीएलओ को शुक्रवार को जब एक ग्रामीण ने धमकाया तो उसने इसकी शिकायत एसडीएम से कर दी। एसडीएम ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम हयातनगर निवासी कमलेश ने बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। भाग संख्या 269 प्राथमिक पाठशाला हयातनगर में बीएलओ के रूप में कार्यरत है। गांव में बालस्टर सिंह के मकान के सामने बैठकर मतगणना प्रपत्रों का वितरण कर रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक आया और उनके साथ गालीगलौज व अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही धमकी दी कि मैं ही प्रधानमंत्री हूं और मैं ही योगी हूं। वोट तुम नहीं बनाओगी, मैं स्वयं वोट बनाऊंगा। मौजूद सुपरवाइजर ने बीएलओ के साथ हुई घटना की जानकारी एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार दी। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि एसडीएम के निर्देशानुसार बीएलओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
चुनाव आयोग से होती बीएलएओ की नियुक्ति
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि बीएलओ भले ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो या शिक्षामित्र। वह सीधे तौर पर भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधि होता है। बीएलओ की नियुक्ति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13बी(2) के तहत की जाती है। बीएलओ को धमकाना या उसके कार्य में बाधा डालना अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें