फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच दिन से टूटी पड़ी पाइप लाइन से रोजाना सैंकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नगर पालिका की पांच दिन से टूटी पड़ी पाइप-लाइन से सैकड़ों लीटर पानी प्रतिदिन बह रहा है। नगर पालिका ने अभी तक इसको ठीक करने की सुध नहीं ली है। पाइप-लाइन टूट जाने से घरों में पानी ना पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आदर्श पेयजल योजना के तहत नगर में चार ओवरहेड टैंक बनाए गए थे और आठ नए नलकूप लगाए गए थे। इसके साथ ही पूरे नगर में नई पानी की पाइप लाइन डाली गई थी। मानक विहीन पाइपलाइन पड़ने से अब यह परेशानी का सबब बनी हुई है।
कस्बा के चकोर रोड मोड़ पर जीटी रोड पर पिछले पांच दिनों से नगर पालिका की पानी की आपूर्ति वाली पाइप लाइन टूटी पड़ी हुई है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पीने का पानी नाली में बह रहा है। सड़क के किनारे पाइपलाइन टूट जाने और पानी बहने से एक ओर जहां गंदगी फैल रही है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी कई लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पाइपलाइन टूटी पड़ी हुई है, लेकिन नगर पालिका के किसी कर्मचारी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। मामले में जलकल लिपिक जनार्दन मिश्रा ने बताया कि पाइपलाइन टूटी होने की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर पाइपलाइन टूटी है तो मंगलवार को उसकी मरम्मत कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें