बिचपुर्वा गांव में दो बार ट्रांसफार्मर से ग्यारह हजार वोल्ट लाइन करंट घरों में दौड़ गया। इससे तेज आवाज के साथ घरेलू बिजली उपकरण फुंक गए। लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम शनिवार को गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन में 11 हजार वोल्ट बिजली करंट प्रवाहित हो गया। इससे 50 से अधिक घरों में लगे घरेलू बिजली उपकरण, पंखे, फ्रीज, टीवी, डिस, इनवर्टर व एलईडी बल्ब फुंक गए।
लोगों के लाखों रुपये के उपकरण खराब हो गए। आधी रात के बाद करीब दोबारा बिजली करंट दौड़ गया। इससे बचे उपकरण भी फुंक गए।
गांव के डॉ. राजेंद्र कुमार पुत्र डंमरलाल, जितेंद्र, नरवीर पुत्रगण सोबरन, रामविलास, रामरहीस पुत्रगण बंशलाल, पप्पू पुत्र रामफेरे, लाल सिंह पुत्र होरीलाल, जीवनलाल पुत्र किशोरीलाल, अनिल पुत्र हदयराम, कलक्टर सिंह पुत्र गयाप्रसाद, मिथलेश, ब्रजेेंद्र पुत्रगण रघुनाथ, महेंद्र सिंह पुत्र चोखेलाल, अमर सिंह, जबर सिंह पुत्रगण घासीराम, जवाहर लाल पुत्र दर्शन, राजबहादुर पुत्र सुंदर, अमरपाल, सुखवासी, विनोद पुत्र पूरनलाल समेत 50 से अधिक लोगों के उपकरण फुंक गए।
लाइनमैन पूरनलाल का कहना कि ट्रांसफार्मर चेक किया जा रहा है। तभी फॉल्ट पकड़ में आएगा।