फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों में नहीं पहुंची आवास की किस्त, तीन साल से परेशान हैं लाभार्थी

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौंपते सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। लेखपाल की जांच पूरी होने के बाद भी आवास योजना की सूची एसडीएम कार्यालय में लंबित है। सूची डूडा कार्यालय कन्नौज न पहुंचने से तीन साल से लाभार्थियों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची है। सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट ने एडीएम गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर धनराशि खाते में भिजवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद सुशील पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत डीपीआर की जांच राजस्व कर्मी पूरी कर एसडीएम कार्यालय को सौंप चुके हैं। तीन साल बाद भी सूची एसडीएम कार्यालय में लंबित है। सूची डूडा कार्यालय कन्नौज न पहुंचने से लाभार्थियों के खातों में अभी तक धनराशि नहीं पहुंची है। आवास योजना के कई लाभार्थी टूटे, फूटे मकानों में गुजर बसर कर रहे हैं। पिछले दिनों बरसात में कई लोगों के मकान ध्वस्त हो चुके हैं। अब यह लोग प्लास्टिक तानकर खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। अभी तक सुनवाई नहीं हुई।
सभासद ने कहा कि अगर डीपीआर एक सप्ताह के अंदर डूडा कार्यालय नहीं भेजी गई तो आवास योजना के लाभार्थी तहसील परिसर में आंदोलन शुरू कर देंगे। वहीं एडीएम का कहना है कि उन्होंने एसडीएम से छानबीन कर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीएम, एसडीएम और तहसीलदार से हो चुकी शिकायत
गोविंदनगर वार्ड के सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट का कहना है कि राजस्व कर्मी जांच के बाद सूची तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को सौंप चुके हैं। तहसीलदार ने संस्तुति के बाद एसडीएम कार्यालय सूची भिजवा दी। डूडा कार्यालय भिजवाने के लिए सात जून 2021 और 29 जुलाई 2021 को हुए तहसील समाधान दिवस में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसडीएम देवेश गुप्ता से शिकायत की थी। 18 सितंबर को तहसीलदार अभिमन्यु कुमार से भी शिकायत की जा चुकी है। नतीजा कुछ नहीं निकला।
22 लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंचा पैसा
वार्ड के 22 लाभार्थियों के खातों में आवास योजना का एक भी पैसा नहीं पहुंचा है। 17 लाभार्थियों को प्रथम किस्त मिली। यह धनराशि निर्माण कार्य में खर्च कर चुके हैं। दूसरी किस्त का इंतजार है। ममता पत्नी कश्मीर, जाकिर पत्नी बाबू खां, नसीम बानो पत्नी इसरायल, मो. शकील पुत्र मो. अली, सुषमा बाथम पत्नी राजेश बाथम उर्फ पप्पू, माधुरी पत्नी कुलदीप, गुड्डू भुर्जी पत्नी बाबूराम, अनीसा पत्नी अनवार मोहम्मद खातों में पैसा न आने के कारण अपने टूटे मकानों में गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें