पुलिस विभाग से खाली कराए गए अनुसूचित जाति के छात्रावास भवन पर कुछ अराजकतत्वों ने कब्जा कर लिया है। छात्रावास के कामनरूम का ताला तोड़कर उन्होंने वहां कार पेटिंग का काम शुूरू कर दिया। सोमवार को समाज कल्याण अधिकारी के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है कि इस पर कौन अवैध कब्जा कर रहा है।
पुरानी पुलिस लाइन के समीप अनुसूचित जाति का छात्रावास है। इस छात्रावास में पहले पुलिस लाइन अस्थाई तौर पर संचालित रही। नया पुलिस आफिस निर्मित हो जाने के बाद उसे खाली कर दिया गया। हालांकि कुछ विभागों फिर भी संचालित रहे। समाज कल्याण विभाग के दवाब बनाए जाने पर कुछ दिन पहले ही पुलिस विभाग ने उसे खाली किया था।
इसके बाद समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने छात्रावास की मरम्मत कराए जाने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सात लाख रुपये का स्टीमेट बनाकर निदेशालय भेजा। लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिली। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि छात्रावास पर किसने कब्जा किया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।