फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठजनों व मेधावियों का सम्मान

Sun, 08 Mar 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के पर्व पर क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में गांव के वरिष्ठजनों समेत मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सदस्य कौशलकिशोर चतुर्वेदी के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता 104 वर्षीय वयोवृद्ध पूर्व प्रधान रामऔतार चतुर्वेदी ने की।
विज्ञापन


वरिष्ठ रचनाकार एवं सरस्वती विद्यामंदिर के प्राचार्य प्रकाश त्रिपाठी राघव के संचालन में शुरू हुए कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक हरीनरायन तिवारी, प्रभुदयाल तिवारी, जमुनाप्रसाद पांडेय, महिपाल सिंह यादव और रामसनेही दिवाकर को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठ वक्ता के रूप में जयदीप चतुर्वेदी, कुशल नृतक के रूप में बड़े लला बाथम, श्रेष्ठ खिलाड़ी दिवारीलाल बाथम और गौरव चतुर्वेदी, श्रेष्ठ कृषक कुंदन चतुर्वेदी, श्रेष्ठ पशुपालक बबलू चतुर्वेदी को भी उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर गांव के मेधावी छात्र अविरल तिवारी और हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक पाने वाले वैभव चतुर्वेदी को उत्तरीय के साथ शब्दकोश भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान गीतेश चतुर्वेदी, जयदीप, महेशचंद्र पांडेय, मदन वर्मा फलक और छह वर्षीय बालक व्यास की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक सरस तथा रोचक बना दिया। कार्यक्रम के सूत्रधार कौशलकिशोर चतुर्वेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम गांव की नई पीढ़ी को सुसंस्कारिक करने, शिक्षा, कला, साहित्य, खेल, कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में प्रगतिशील प्रतिस्पर्धा वातावरण का सृजन कर गांव को उन्नयन की नई ऊंचाईयों की ओर ले जानी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सुरेशचंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र, गिरीशचंद्र, रमेशचंद्र, सुशील, वीरेंद्र, सुरेंद्र, ढिल्लन, राजीव, राजेश, संजीव, रवीश, रामगोपाल, हरीबाबू, मनोज, डॉ. विजय, प्रेम सिंह, रामरतन, सर्वेश, रामस्वरूप, वकील खां, बाबू खां आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें