फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक का नहीं चला पता

Sun, 08 Mar 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसन नदी में पैर फिसलने से डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। कई घंटों तक गोताखोरों ने उसकी तलाश में पसीना बहाया। एसडीएम तिर्वा महेश चंद्र शर्मा, सीओ तिर्वा सुरेंद्र पाल सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य पर नजर रखे रहे। सखौली पुल पर भी जाल बंधवाया गया है।
विज्ञापन


तिर्वा कसबे के अन्नपूर्णा नगर निवासी अभिषेक गुप्ता (20) पुत्र सर्वेश गुप्ता शनिवार को दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह नदी में गिरकर गहरे पानी में डूब गया था। रविवार की सुबह ग्रामीणों व परिजनों के साथ पुलिस कन्नौज के गोताखोर हरिनाम सिंह व अन्य को लेकर पहुंची।

कपूरापुर घाट से लेकर उहिदापुर, कलुआपुर तक करीब तीन किमी के दायरे में नदी में खोजबीन की गई। जाल डालकर खोजबीन की गई पर देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं चौकी प्रभारी पचोर राधेश्याम ने बताया कि दो टीमें बनाकर युवक का पता कराया जा रहा है। एक टीम कपूरापुर से धोबीघाट तक और दूसरी टीम धोबीघाट से सखौली पुल तक छानबीन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें