फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि देंगे 200 लाभार्थियों को आवास की चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लखनऊ में मुख्यमंत्री के साथ जिले में करीब 200 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी जाएगी। यह चाबी जिले के सांसद व विधायक सौंपेंगे। परियोजना निदेशक डीआरडीए ने सभी बीडीओ को समय से लाभार्थियों को लाने के आदेश दिए। मुख्य अतिथि के रूप में जिले सांसद को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लखनऊ के लोक भवन में गरीब पात्रों को आवास की चाबी देंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसमें जिले से 20 कुष्ठ रोगी लाभार्थियों को भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे से होगी। इसका विकास भवन के सभागार में सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला स्तर पर करीब 200 लाभार्थियों को आवास देने की सूची तैयार की गई है। इसके लिए जिले के सांसद सुब्रत पाठक व विधायक को आमंत्रित किया गया है। बताया मुख्यमंत्री के आवास की चाबी वितरण करते ही जिला स्तर पर गरीब लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया ब्लाक स्तर से लाभार्थियों को लाने की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है। इसमें उन्हें लाभार्थियों को समय से लाने को कहा गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अफसर दिनभर सार्वजनिक छुट्टी होने के बाद भी काम में लगे रहे। साथ ही समय-समय पर बीडीओ को निर्देश देते रहे। इससे कार्यक्रम में कोई गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें