फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को वाहन ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान को शुक्रवार को सौरिख रोड पर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अहिरुआ राजारामपुर निवासी भैयालाल (50) छिबरामऊ कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। देर रात वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। छिबरामऊ-सौरिख रोड पर ग्राम जाफराबाद स्थित कन्नौज डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते ही भैयालाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सड़क से उठाकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सौ शैजा अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, हादसे की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें