फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकार हाईटेक, बजट पहुंचा लाखों में

Mon, 12 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की रामलीला 151 साल पुरानी हो चुकी है। इस दौरान कई बदलाव आए, पर रामलीला बेहतर के साथ भव्य होती गई। पहले रामलीला का आयोजन एक हजार रुपये में होता था, पर अब लगभग छह लाख रुपये तक बजट पहुंच चुका है। बजट बढ़ा तो किरदारों के साजो सामान भी चमक वाले होते गए। अब किरदार नए कलेवर में दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


शहर के साथ आसपास के गांवों में रामलीला का खासा क्रेज रहा है। कमेटी की ओर से दिन और रात के आयोजन किए जाते है। अबकी आयोजन को और रोचक, भव्य बनाने को और ज्यादा बजट बढ़ाया गया है। बीते साल 5,45,770 रुपये खर्च आए थे। रामलीला कमेटी ने अपने सभी किरदारों के लिए नई ड्रेस का इंतजाम किया था।

त्रिशूल, गदा, मुकुट, धनुष और तलवारों की खरीद भी की गई थी। दिन के आयोजन गुरुवार से शुरू हो गए हैं। दमदार और बेहतर मंचन करने वाले स्थानीय कलाकार ही किरदार निभाते है। राम और शंकर की बारातों को हर वर्ष से बेहतर और आकर्षक बनाने को कमेटी जुटी है।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से रामबारात को और अधिक भव्यता देने के उद्देश्य से दिन की बजाय उसे रात में निकालने की परंपरा शुरू की गई थी, जो लगातार जारी है। उधर, नगर की रामलीला को मिड़ईलाल तिवारी, समोली तिवारी, नथन तिवारी, फुंदन तिवारी, डा. जगदीश्वर दयाल अग्निहोत्री ने पहचान प्रदान की।

वहीं अब रामलीला मैदान का रकबा भी सिकुड़ गया है। पहले रामलीला मैदान का रकबा 18 बीघा था। इस पर कब्जे हो गए हैं। अब यह पांच बीघा भी नहीं बचा है। पालिका यहां कूड़ा डंप करवाती है। आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। रामलीला कमेटी की शिकायत पर पालिका ने मैदान की सफाई कराई है।

इसके अलावा हनुमान बनने वाले राजीव मिश्रा, रावण का किरदार निभाने वाले रामसच्चे दीक्षित, भगवान गणेश बनने वाले मुल्लन तिवारी, शंकर बनने वाले पंकज दुबे और अहिरावण का किरदार निभाने वाले अजय दीक्षित का अभिनय चार चांद लगाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें