फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू सभा ने आजम का पुतला फूंका

Tue, 14 Apr 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में कैबिनेट मंत्री आजम खां की ओर से दिए गए विवादित बयान से आक्रोशित युवा हिंदू सभा के कार्यकर्ताओं ने मकरंदनगर तिराहे पर मंगलवार को उनका पुतला फूंका। इस पर पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया। पिटाई से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार पुतले में आग लगा दी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद युवा हिंदू सभा के संयोजक अजीत दोहरे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मकरंदनगर तिराहे पर कैबिनेट मंत्री का पुतला लेकर पहुंचे। इसकी भनक मकरंदनगर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार को हुई तो वह पुलिस बल लेकर पुतले पर टूट पड़े। आग लगाने से पहले उन्होंने पुतला छीन लिया।

इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां चटकाई। सूचना पाकर कला चौकी प्रभारी व सरायमीरा चौकी प्रभारी के अलावा चीता मोबाइल पुलिस मकरंदनगर तिराहे पर पहुंच गई। पुलिस को आया देख कार्यकर्ता मौके से भाग लिए। करीब आधा घंटे बाद जब दरोगा व पुलिस जवान मौके से निकल लिए तो कार्यकर्ताओं ने गोमती देवी विद्यालय के निकट तिराहे पर मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें