फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद गांव की सफाई में जुटे प्रधान

Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की ओर से चल रहे स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर एक ग्राम प्रधान खुद सफाई करने में जुट गए। गांव वालों को गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए वह खुद आगे आ गए।
विज्ञापन


तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत गंगागंज गुरौली में सफाईकर्मी सालों से नहीं आ रहा है। इससे चौतरफा गंदगी का अंबार लगा है। इस पर नवनिर्वाचित युवा ग्राम प्रधान संजय भारती खुद मैदान में उतर आए। सबसे पहले उन्होंने गांव की गलियों में सालों से लगे कूड़े के ढेरों को उठवाया। इसके बाद नालियों में भरे कचरे को निकाला।

इस बाबत प्रधान संजय ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी काफी प्रयास करने के बावजूद लंबे समय से गांव नहीं आ रहे हैं। पूर्व प्रधान ने भी कई बार खंड विकास अधिकारी से लेकर डीपीआरओ तक शिकायतें कीं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वह खुद एक शिकायती पत्र अफसरों को दे चुके हैं पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में उन्होंने खुद सफाई करने और जेब से धनराशि खर्च करके चार अन्य मजदूरों को लगाया। ग्राम सभा के साथ ही मजरा झूसी नागर की भी संपूर्ण सफाई कराई जाएगी। कहा कि जब तक पूरा गांव साफ नहीं हो जाएगा, तब तक वह खुद सफाई करते रहेंगे। खेतों में शौच न करने के लिए भी लोगों को जागरूक करेंगे।

गांव में हर घर में शौचालय बनवाने की भी मुहिम शुरू करेंगे। साथ ही गांव वालों को भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को जागरूक करते रहेंगे। कहा कि सफाई करने में झिझक या शर्म जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि सफाई रखना देश सेवा के समान है। प्रधानमंत्री ने खुद झाड़ू लगाकर ऐसा साबित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें