फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मांग को लेकर हाईवे निर्माण बंद कराया

Fri, 08 Apr 2016 12:11 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालग्राम में पलरी गांव के पास अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीण दोबारा भड़क गए। हाईवे निर्माण कार्य बंद करा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। अफसरों के चले जाने के बाद ग्रामीणों ने दोबारा फिर काम बंद कराया, लेकिन फोर्स ने पहुंचकर फिर काम चालू कराया। पलरी गांव के पास हाईवे में अंडरपास देने की मांग चल रही है।
विज्ञापन


कार्यदाई संस्था ने गुरुवार को जैसे ही निर्माण कार्य शुरू कराया तो मदनलाल, देवेंद्र, परवेंद्र, हुकुम सिंह, विजय, महावीर, राजू, कल्लू, भोजराज, घनश्याम, मेघनाथ, दशरथ, सुग्रीव, जवाहर, दिनेश आदि ग्रामीणों ने पहुंचकर उसे बंद करा दिया। इस पर कार्यदाई संस्था के ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी।  एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व थानाध्यक्ष मो. इमरान खां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों से वार्ता की। बताया कि शासन स्तर से अंडरपास स्वीकृत नहीं हुआ है। यदि ग्रामीण एक्सप्रेस वे निर्माण में व्यवधान डालेंगे तो कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके बाद अधिकारियों ने काम शुरू करा दिया और लौट गए। कुछ देर बाद दोबारा ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। इस दरोगा सोहेल खां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर विरोध जता रहे ग्रामीण लौट गए। इसके बाद निर्माण कार्य पूर्व की भांति शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें