गांव पलरी के समीप अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीण
चौथे दिन भी आक्रोशित रहे। इससे हाईवे निर्माण कार्य बाधित रहा। वहीं एसओ
ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
उधर, ग्रामीणों
ने सुनवाई न होने पर दूसरी जगहों पर बन रहे अंडरपास के काम को भी बंद करने
की चेतावनी दी है। बेंचेलाल, रामदास, विजय सिंह, सोनेलाल, बदन सिंह, मंगल
सिंह, अजय आदि का कहना है कि बिरौली से पलरी मार्ग तक डामरीकरण है। इस पर
अंडरपास बेहद जरूरी है।
100 मीटर दूर नरमऊ व जरखरिया के पास चकरोड पर अंडर
पास दे दिए गए, जबकि डामरीकृत रोड छोड़ दिया गया है। जब तक अंडरपास की
समस्या खत्म नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। उधर, एसओ अनवर ने कहा कि
यदि उत्तेेजित होकर कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई होगी। कार्यदायी संस्था
के जेई हरिनाथ राजू का कहना है कि ग्रामीण विवाद पैदा कर रहे हैं।