फरिकापुर में चल रहे स्टार कप क्रिकेट टूर्नामेंट में
बसपा नेता अनुराग सिंह जाटव व जिला पंचायत सदस्य मो. हाशिम ने पहुंचकर
उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको आगे बढ़ने के लिए
प्रेरित किया।
इस दौरान कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। आपसी
मेलमिलाप बेहतर रखे। उन्होंने कहा कि खेल से कई फायदे हैं। इस दौरान बादाम
सिंह भी मौजूद थे। उधर, गुरौली व फरिकापुर के बीच खेले गए मैच में गुरौली
की टीम 13 ओवर में 90 रन बनाकर आउट हो गई।
जवाब में उतरी फरिकापुर सुपर
स्टार ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। सुपर स्टार के नफीशुल को चार विकेट व
38 रन की पारी खेलने पर बसपा नेता अनुराग सिंह ने मैन आफ दी मैच का
पुरस्कार दिया। इस जीत के साथ फरिकापुर सुपर स्टार सेमीफाइनल में पहुंच गई।