फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरिख क्षेत्र में आतिशबाजी के सर्वाधिक लाइसेंस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस बनवाने के लिए एसडीएम कार्यालय में देररात तक दुकानदारों की भीड़ रही। इस बार सौरिख क्षेत्र के दुकानदारों ने आतिशबाजी बिक्री के लिए सबसे ज्यादा 62 लाइसेंस बनवाए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि छिबरामऊ नगर में 50, सिकंदरपुर में 10, प्रेमपुर में एक दुकान सहित 61 लाइसेंस बनवाए गए हैं। गुरसहायगंज में 50, सरायप्रयाग में 10 दुकानें मिलाकर कुल 60 दुकानों पर आतिशबाजी की बिक्री होगी। सौरिख नगर में 31, सकरावा में 8, खड़िनी में 17 तथा भावलपुर में 6 दुकानों सहित 62 दुकानें सजेंगी। तालग्राम थाना अंतर्गत कस्बे में पांच तथा ताहपुर में 12 दुकानों के लाइसेंस स्वीकृत हुए हैं। विशुनगढ़ कस्बे में 21 दुकानों के लाइसेंस बनवाए गए हैं।
एसडीएम ने बताया कि छिबरामऊ में पूर्व निर्धारित तहसील परिसर के पीछे दुकानें लगेंगी। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदार दुकानों के पास बालू, पानी की व्यवस्था रखें। लापरवाही व मानकों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त कर आतिशबाजी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

लाइसेंस बनने से पहले ही घेर ली जगह
तहसील परिसर के पीछे कैरदा रोड पर आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। दुकानदारों ने लाइसेंस बनवाने से पहले ही जगह घेर ली। यह दुकानें सजाने लगे। बाद में प्रशासन की सख्ती को देखते हुए दुकानदार लाइसेंस बनवाने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। दुकानदारों की भीड़ को देखते हुए कर्मचारी देर रात तक लाइसेंस के लिए खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें